उत्तर प्रदेश राज्य में पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा हुआ काफी महत्वपूर्ण ऐलान किया गया है। दरअसल अब इस भर्ती के तहत जो अधिकतम आयु है इसमें तीन वर्षों की छूट दी जाएगी। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि 32679 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
बताते चलें कि आयु सीमा में छूट से संबंधित जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सभी वर्गों को प्रदान की गई थी जिसके बारे में 5 जनवरी को सूचना जारी हुई थी। इस तरह से हम आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा गुरुवार वाले दिन आयु सीमा में छूट दिए जाने के बारे में उम्मीदवारों को बताया गया था।
अगर आप भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती से संबंधित हर जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको यह जानकारी देते हैं कि इस भर्ती को लेकर राज्य सरकार द्वारा क्या कहा गया है। इसके अलावा हम आपको सारी महत्वपूर्ण बातें बताएंगे जो आपके आवेदन देने में काम आएंगीं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Vacancy)
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से बंपर पदों पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इस प्रकार से हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि 32679 पदों के लिए आवेदन जमा करने की आयु में अब 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इस प्रकार से हम आपको बताते चलें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बड़ी मात्रा में उम्मीदवार आवेदन जमा करते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों के मन में यही दुविधा रहती है कि इन्हें आयु सीमा में छूट प्राप्त हो पाएगी या फिर नहीं।
तो इस वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा यह स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि अब 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आपको हम यह भी बता दें कि इस साल ऐसी आशा है कि 40 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करेंगे।
UP Police Constable Recruitment 2026 Overview
| विभाग | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| भर्ती का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती |
| पद का नाम | कांस्टेबल |
| कुल पद | 32679 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वी पास |
| आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
| आवेदन प्रारम्भ | 05 जनवरी, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जनवरी, 2026 |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for UP Police Constable Vacancy)
- सामान्य और गरीब श्रेणी के वे सब अभ्यर्थी अपना आवेदन दे सकेंगें जिनकी उम्र 25 साल से कम है।
- महिलाओं को भी अधिकतम आयु में 3 साल की छूट प्राप्त होगी।
- इस प्रकार से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार 30 साल से कम आयु के हैं तो वे भी आवेदन दे पाएंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for UP Police Constable Vacancy)
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत उम्मीदवारों को निम्नलिखित शिक्षा योग्यता के मानदंडों को पूरा करना होगा:-
- उम्मीदवार ने कक्षा 12वीं किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से पास की होनी चाहिए।
- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने ओ लेवल का कंप्यूटर कोर्स डोएक से किया होगा तो इन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
- इसी प्रकार से एनसीसी भी प्रमाण पत्र और प्रादेशिक सेवा में 2 साल की सेवा का जिनके पास अनुभव होगा इन्हें भी वरीयता दी जाएगी।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत शारीरिक मानक
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 हेतु जो पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
पुरुषों के लिए शारीरिक मानक –
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों की लंबाई न्यूनतम 168 सेंटीमीटर तक हो। पुरुषों का सीना फुलाए बिना 79 सेंटीमीटर तक और फूलने के बाद 84 सेंटीमीटर तक होना चाहिए।
- एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों की लंबाई 160 सेंटीमीटर तक होनी आवश्यक है। सीने का माप बिना फुलाए न्यूनतम 77 सेंटीमीटर और फूलने के बाद 82 सेंटीमीटर तक न्यूनतम होना चाहिए।
महिलाओं के लिए शारीरिक मानक –
- सामान्य, ओबीसी और एससी श्रेणी की महिलाओं की लंबाई न्यूनतम 152 सेंटीमीटर तक हो।
- जबकि एसटी श्रेणी की महिलाओं की लंबाई न्यूनतम 147 तक होनी आवश्यक है।
- महिलाओं का वजन न्यूनतम 40 किलो तक होना जरूरी है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत पदों का विवरण
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा:-
| Posts | UR | EWS | OBC | SC | ST | Total Post |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Constable Civil Police | 4191 | 1046 | 2828 | 2198 | 208 | 10469 |
| Constable PAC | 6060 | 1152 | 4083 | 3176 | 300 | 15131 |
| Special Battalion Force | 538 | 134 | 362 | 281 | 26 | 1341 |
| Female Battalion | 916 | 228 | 615 | 478 | 45 | 2282 |
| Mounted Police | 30 | 7 | 19 | 14 | 01 | 71 |
| Jail Warder (Male) | 1314 | 327 | 885 | 688 | 65 | 3279 |
| Jail Warder (Female) | 44 | 10 | 28 | 22 | 02 | 109 |
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (UP Police Constable Recruitment Selection Process)
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 300 अंको की रखी जाएगी जिसमें अभ्यार्थियों से सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, सामान्य ज्ञान, मानसिक अभिरुचि, तार्किक क्षमता पर आधारित सवाल पूछा जाएंगे।
इस प्रकार से यह परीक्षा 150 प्रश्नों की होगी इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के सवालों को हल करना होगा। तो यहां आपको हम यह भी बता दें कि लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिर शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for UP Police Constable Vacancy)
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना है:-
- सर्वप्रथम आपको यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प ढूंढ कर इसे क्लिक करना है।
- फिर आपको अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लेना है और फिर आपको लॉगिन करना है।
- अब आपके सामने जो भर्ती का आवेदन पत्र आएगा इसे आपको पूरा भरना होगा।
- यहां पर अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जो मांगे गए हैं इन्हें भी अपलोड करना है।
- फिर निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा।
- इस प्रकार से अब आपको यूपी पुलिस भर्ती के फॉर्म को जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।
FAQs
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को पास होने के लिए कितने प्रतिशत की आवश्यकता होगी?
सामान्य श्रेणी वालों को 30% जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के अभ्यर्थियों को 25% तक न्यूनतम अंक लाने पड़ेंगे। इसी तरह से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 20% अंक पास होने के लिए लाने आवश्यक हैं।
क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा?
जी नहीं इस भर्ती के लिए अब नकारात्मक अंकन को खत्म कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत कितने पद भरे जाएंगे?
इस भर्ती के माध्यम से 32679 रिक्त पदों को भरा जाएगा।



Gudiya
Age – 20 year old
v.good
Parmanandpur Kerakat jaunpur
Mudila bazar Uttar Pradesh
Up constable