LPG Gas Subsidy Check 2026: घर बैठे मोबाइल से देखें एलपीजी गैस सब्सिडी का स्टेटस

आजकल महंगाई बहुत बढ़ती जा रही है और ऐसे में जो देश के आम नागरिक हैं इनके लिए रसोई गैस को खरीदना मुश्किल हो जाता है। तो इस कठिनाई से निपटने के लिए सरकार की तरफ से एलपीजी गैस सब्सिडी प्रदान की जाती है।

लेकिन यह सब्सिडी का लाभ केवल उनको ही मिलता है जो जरूरतमंद परिवार हैं। इस तरह से सरकार गरीब लोगों को सब्सिडी का लाभ देकर आर्थिक तौर पर राहत प्रदान कर रही है। ‌इसलिए अगर आप भी एलपीजी गैस सब्सिडी से फायदा उठा रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि सब्सिडी का पैसा आपके बैंक में हस्तांतरित हुआ है या नहीं।

अगर आपको एलपीजी गैस सब्सिडी को चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानना है तो हमारा आज का यह लेख आपको पूरा पढ़ना होगा। हम आपको आज विस्तृत रूप से बताएंगे कि कैसे आप अपने घर से ही कुछ चरणों को दोहराकर अपनी रसोई गैस की सब्सिडी को देख सकते हैं।

LPG Gas Subsidy Check 2026

भारत में ऐसे बहुत सारे परिवार हैं जहां पर वर्तमान समय में भी कोयला, लकड़ी, उपलों का इस्तेमाल करके भोजन बनाया जाता है। ‌ इसकी वजह से घर में और घर के आसपास बहुत ज्यादा धुआं फैल जाता है। तो धुएं के कारण अधिकतर महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

तो यहां आपको हम जानकारी के लिए बताते चलें कि इस परेशानी का हल करने के लिए सरकार गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस पर सब्सिडी प्रदान करती है। ऐसे में महिलाएं फिर साफ और स्वच्छ ईंधन का उपयोग करके रसोई में खाना बना सकती हैं।

इस तरह से हम आपको बता दें कि जिन महिलाओं ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन लिया है इन सबको ही सब्सिडी का लाभ मिलता है। बताते चलें कि लाभार्थियों को 300 रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। लेकिन आप देश के जिस राज्य अथवा शहर के निवासी हैं वहां पर सब्सिडी का पैसा अलग-अलग हो सकता है।

LPG Gas Subsidy Status 2026 Overview

विभाग का नामपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
योजना का नामपीएम उज्ज्वला योजना
लेख का नामएलपीजी गैस सब्सिडी चेक
योजना का लाभफ्री गैस सिलेंडर + चूल्हा
सब्सिडी₹300 से ₹400
पात्रता केवल महिलाओं के लिए
उम्र18 साल से ज्यादा हो
पेमेंट का माध्यमDirect Bank Transfer
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.pmuy.gov.in/

एलपीजी गैस सब्सिडी के लिए पात्रता (Eligibility for LPG Gas Subsidy)

एलपीजी गैस सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आपको कुछ आवश्यक शर्तों को पूरा करना होता है। इस प्रकार से यह फायदा केवल उन परिवारों को ही मिलता है जो वित्तीय रूप से कमजोर हैं और इसके लिए आपको निम्नलिखित शर्तों को पूरा करने की जरूरत होती है:-

  • सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा हो।
  • महिला भारत की रहने वाली मूल निवासी होनी चाहिए।
  • घर के सारे सदस्यों की वार्षिक कमाई 10 लाख रुपए से ज्यादा ना हो।
  • यह भी जरूरी है कि महिला ने गैस कनेक्शन पीएम उज्ज्वला योजना के द्वारा लिया होना चाहिए।
  • सब्सिडी प्राप्त करने हेतु महिला का आधार और बैंक खाता आपस में जुड़ा होना चाहिए।
  • महिला का डीबीटी सक्रिय होना चाहिए ताकि सब्सिडी का पैसा सरलता से मिल सके।

एलपीजी गैस सब्सिडी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents for LPG Gas Subsidy Check)

एलपीजी गैस सब्सिडी को प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज आवेदन के समय जमा करने जरूरी होते हैं:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे प्राप्त होती है

जो महिलाएं एलपीजी गैस सिलेंडर को बुक करती हैं तो इसके बाद जब इन्हें सिलेंडर मिल जाता है, तो तब इन्हें कंपनी के द्वारा एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाती है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यह मैसेज इसलिए किया जाता है ताकि आपको यह पता चल जाए कि सब्सिडी की राशि को आपके बैंक खाते में भेज दिया गया है।

गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 2 दिन से लेकर 5 दिन के अंदर आमतौर पर सब्सिडी आपको बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इसलिए अगर इस समय के दौरान आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिलता है तो आपको अपना स्टेटस अवश्य चेक करना चाहिए।

एलपीजी गैस की सब्सिडी कैसे चेक करें? (Steps to Check LPG Gas Subsidy Status)

अगर आप एलपीजी गैस सब्सिडी को घर बैठे ही चेक करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको माय एलपीजी की वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको एचपी, इंडेन और भारत गैस के कुछ विकल्प मिलेंगे।
  • अब आपको अपनी गैस कंपनी का चयन कर लेना है और पंजीकरण फार्म को भरना है।
  • इस तरह से अब दूसरा पेज आपके सामने आएगा इसमें भी आपको कुछ जरूरी विवरण भरना होगा।
  • यहां पर अब आपको सबमिट वाले बटन को क्लिक करना है अब आपके सामने एलपीजी सब्सिडी के बारे में जानकारी आ जाएगी।

FAQs

एलपीजी गैस सब्सिडी चेक करना क्यों आवश्यक है?

ऐसा करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि बहुत सी बार आपको पता नहीं चलता कि सब्सिडी का पैसा आपको मिल रहा है या नहीं।

सब्सिडी राशि सरकार किस उद्देश्य से देती है?

एलपीजी गैस सब्सिडी का फायदा सरकार इस मकसद से देती है कि गरीब परिवारों तक स्वच्छ ईंधन को आसानी के साथ पहुंचा जा सके।

एलपीजी गैस सब्सिडी का फायदा कितने दिन में मिल जाता है?

जब आप सिलेंडर बुक करते हैं और डिलीवरी हो जाती है तो इसके बाद अधिकतम 5 दिन में सब्सिडी का फायदा आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है।

1 thought on “LPG Gas Subsidy Check 2026: घर बैठे मोबाइल से देखें एलपीजी गैस सब्सिडी का स्टेटस”

Leave a Comment