Ladki Bahin Yojana 18th Installment 2026: लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त इस दिन होगी जारी

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त का इंतजार महाराष्ट्र की महिलाएं कर रही हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार मासिक रूप से महिलाओं को 1500 रूपए की किस्त देती है।

आपको हम बता दें कि महिलाओं को 17 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक महाराष्ट्र सरकार के द्वारा दिया जा चुका है। अब दिसंबर के महीने की 18वीं किस्त की प्रतीक्षा महिलाओं को है। संभावना है कि जल्द ही राज्य सरकार के द्वारा अगली किस्त बहनों को प्रदान कर दी जाएगी।

अगर आप भी महाराष्ट्र में रहने वाली एक महिला हैं और आपको लाडकी बहिन योजना की 18वीं किस्त का इंतजार है तो आज का हमारा यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ना होगा। तो चलिए आज आपको हम 18वीं किस्त से जुड़ी हुई सारी महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी देंगे।

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त 2026 (Ladki Bahin Yojana 18th Installment)

महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से 17 नवंबर वाले दिन योजना की 17वीं किस्त को जारी किया गया था। इस तरह से हम आपको बता दें कि महिलाओं को 18वीं किस्त का फायदा अभी तक नहीं मिला है।

ऐसे में हम आपको बताते चलें कि हर महीने महाराष्ट्र की महिलाओं को 1500 रूपए की राशि बैंक खाते में दी जाती है। फिर महिलाएं अपनी छोटी और बड़ी आवश्यकताओं को इस राशि से पूरा करती हैं।

लेकिन अभी तक महिलाएं 18वीं किस्त का लाभ नहीं प्राप्त कर पाई हैं जिसकी वजह से महिलाओं में थोड़ी सी चिंता है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक जल्दी ही लाडकी बहिन योजना की 18वीं किस्त महिलाओं को बैंक खाते में प्रदान की जा सकती है।

Ladki Bahin Yojana 18th Installment Date 2026 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाडकी बहिन योजना
लेख का नामलाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त
राज्यमहाराष्ट्र
18वीं किस्त तिथि15 जनवरी 2026 (संभावित)
कुल किस्तें प्राप्त17
क़िस्त की राशि₹1500
आगामी क़िस्त18वीं
हस्तांतरण बैंक खाते में ट्रांसफर
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त कब होगी जारी (Ladki Bahin Yojana 18th Installment Release Date)

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त के लिए आप सभी का इंतजार बहुत जल्दी खत्म होने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि आपको 10 जनवरी से किस्त के 1500 रूपए की राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

इस प्रकार से महिलाओं को फिर सप्ताह भर के अंदर-अंदर 18वीं किस्त की राशि प्राप्त हो जाएगी। यहां आपको हम यह भी बता दें कि आपको 18वीं इंस्टॉलमेंट का पैसा सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त के लिए पात्रता (Eligibility for Ladki Bahin Yojana 18th Installment)

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त के लिए जो पात्रता जरूरी है इन सबका विवरण कुछ इस प्रकार से दिया गया है:-

  • आवश्यक है कि महिला महाराष्ट्र राज्य की रहने वाली स्थाई निवासी हो।
  • महिला का नाम योजना की लाभार्थी लिस्ट में अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए।
  • आवेदन देने वाली महिला की आयु 21 साल से लेकर 65 साल तक हो अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला की या फिर इसके परिवार की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से ज्यादा ना हो।
  • घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में या फिर आयकर दाता की श्रेणी में ना आता हो।
  • योजना का फायदा लेने हेतु आवश्यक है कि महिला आर्थिक रूप से कमजोर हो।
  • महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य कोई भी चार पहिए वाली गाड़ी नहीं होनी चाहिए।

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त को प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों को जमा करने की आवश्यकता होती है:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check the Status of Ladki Bahin Yojana 18th Installment)

लाडकी बहिन योजना की 18वीं किस्त के स्टेटस को यदि आप चेक करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताया गया तरीका दोहराना चाहिए:-

  • सर्वप्रथम आपको लाडकी बहिन योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पृष्ठ पर आपको अर्जदार लॉगिन वाला एक विकल्प मिलेगा जिसे आपको दबाना है।
  • आगे आपको अपनी यूजर आईडी और अपने पासवर्ड को लिखना है और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको डैशबोर्ड में पेमेंट स्टेटस से संबंधित विकल्प चुन लेना है।
  • फिर आपको अपनी आवेदन संख्या और कैप्चा कोड को सही स्थान पर भरना है।
  • अब सबमिट वाला बटन आपको क्लिक करना है और अब आप अपनी किस्त के भुगतान को चेक कर सकतीं हैं।

FAQs

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त कौन सी तारीख को जारी होगी?

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त 10 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक के बीच में जारी हो सकती है।

अगर मेरी ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी तो क्या मुझे 18वीं किस्त मिलेगी?

जी नहीं ऐसी स्थिति में आपको योजना की 18वीं किस्त का फायदा नहीं मिल पाएगा।

लाडकी बहिन योजना 18वीं किस्त कितनी आयु वाली महिलाओं को मिलेगी?

जिन महिलाओं की उम्र 21 साल से लेकर 65 साल तक के बीच में है इन सबको योजना की 18वीं किस्त का फायदा मिलेगा।

Leave a Comment