Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026: 60% छूट के साथ कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के फॉर्म भरना शुरू

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को भारत सरकार के द्वारा छोटे और गरीब किसानों के लिए लाया गया है। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत वे सब किसान लाभ ले सकते हैं जो कृषि यंत्र की खरीदारी करना चाहते हैं।

दरअसल मौजूदा समय में किसानों को खेती में काम करने के लिए बहुत से आधुनिक यंत्रों की आवश्यकता पड़ती है। इस तरह से इनका उपयोग करके किसानों का कार्य कम समय में और उत्कृष्ट तरीके से होता है। परंतु हर किसान के पास इतने पैसे नहीं होते कि वे कृषि यंत्रों को खरीद सकें।

तो इन सबको मदद करने के लिए ही केंद्र सरकार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को चला रही है। यदि आपको इस बारे में सारी जानकारी चाहिए कि कैसे आप योजना के तहत सरकार से सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना होगा। इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आप अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2026 (Krishi Yantra Subsidy Yojana)

भारत सरकार के द्वारा लगातार किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और खेती के सरल तरीके उपलब्ध कराने के लिए मदद की जा रही है। इस तरह से कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ किसानों को प्रदान किया जाता है। ‌

जानकारी के लिए बताते चलें कि किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए सरकार प्रोत्साहित करती है। दरअसल जब खेती में कृषि यंत्रों के माध्यम से काम किया जाता है तो वह सरलता से पूरा होता है और इसमें शारीरिक मेहनत भी ना के बराबर लगती है।

तो जितने भी किसानों को इस योजना के माध्यम से लाभार्थी बनाया जाता है इन्हें सरकार सब्सिडी का फायदा देती है। जानकारी के लिए बताते चलें कि कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 60% तक किसानों को मिल रही है।

Krishi Yantra Subsidy 2026 Overview

विभाग का नामकृषि अभियांत्रिकी संचालनालय
योजना का नामकृषि यंत्र सब्सिडी योजना
कृषि यंत्ररोटावेटर, हैरो, रीपर, सीड ड्रिल, ट्रैक्टर आदि
वर्ष2026
आयु 18 वर्ष से अधिक
सब्सिडी 60% तक
लाभार्थीआर्थिक रूप से कमजोर भारत के स्थाई निवासी
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.myscheme.gov.in/

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य

केंद्र सरकार ने कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को शुरू करके अपना यह उद्देश्य बनाया है कि जरूरतमंद किसानों को आधुनिक कृषि के लिए जरूरी सहायता की जाए। इस तरह से सरकार चाहती है कि किसान जब खेतों में काम करें तो इन्हें अत्यधिक शारीरिक मेहनत ना करनी पड़े।

यही वजह है कि कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ किसानों को दिया जाता है। जब किसान इन यंत्रों का प्रयोग करके खेतों में काम करेंगे तो वे ना तो थकेंगे और नहीं इन्हें लंबे समय तक खेत में काम करना पड़ेगा।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के फायदे (Krishi Yantra Subsidy Yojana Benefits)

सरकार के द्वारा आरंभ की गई कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत किसानों को जो फायदे प्राप्त होते हैं वे सब कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित बताए गएं हैं:-

  • कृषि यंत्र सब्सिडी योजना से किसानों को 60% तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • जो किसान अनुसूचित जाति या फिर अनुसूचित जनजाति के तहत आते हैं तो इन्हें अधिक सब्सिडी का लाभ दिया जाता है।
  • इसी तरह से महिला किसानों को भी ज्यादा सब्सिडी दी जाती है।
  • सरकार किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण की खरीदारी करने के लिए अनिवार्य सहायता करती है।
  • भारत में रहने वाले सभी जाति या श्रेणी के किसान योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • आधुनिक कृषि यंत्रों से काम करके किसानों की खेती की उत्पादकता बढ़ती है जिससे इनकी आय भी ज्यादा होती है।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Krishi Yantra Subsidy Yojana)

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत आपको अगर लाभ लेना है तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी पात्रता को पूरा करना होगा जैसे:-

  • जो किसान भारत के रहने वाले मूल निवासी हैं वे सब पात्र माने गए हैं।
  • भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसान कृषि यंत्र सब्सिडी योजना हेतु फॉर्म भर सकते हैं।
  • जिन किसानों ने पिछले 3 सालों में किसी भी प्रकार की कृषि यंत्र सब्सिडी योजना से लाभ नहीं लिया है वे सब भी पात्रता रखते हैं।
  • जरूरी है कि सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान के पास अपनी खुद की खेती करने लायक जमीन हो।
  • केवल वही किसान पात्रता रखते हैं जो आर्थिक रूप से अत्यधिक कमजोर हैं।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Krishi Yantra Subsidy Yojana Important Documents)

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत आपको यदि अपना फॉर्म भरना है ताकि आपको योजना का फायदा मिले तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने की जरूरत होगी:-

  • आधार कार्ड
  • खेती की जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि यंत्र को खरीदने की रसीद
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Krishi Yantra Subsidy Yojana)

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आपको अपना आवेदन देने के लिए निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा:-

  • कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के आवेदन के लिए सबसे शुरुआत में आपको संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपके सामने कृषि यंत्र सब्सिडी पंजीकरण वाला लिंक मिलेगा जिसे आपको दबाना है।
  • अब यहां पर आपके समक्ष आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसे आपको पूरा और सही तरह से भरना है।
  • जब आपका फॉर्म पूरा भर जाए तो आपको सारे मांगे गए दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
  • फिर आपको आगे अपना आवेदन पत्र सबमिट कर देना है।

FAQs

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को सरकार ने क्यों शुरू किया है?

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना को सरकार ने इसलिए आरंभ किया है ताकि गरीब और छोटे किसानों को खेती करने के आधुनिक साधन उपलब्ध कराएं जाएं।

योजना के तहत कौन से यंत्रों के लिए सरकार से सब्सिडी मिलती है?

योजना के माध्यम से किसानों को रोटावेटर, हैरो, रीपर, सीड ड्रिल, ट्रैक्टर, स्प्रे मशीन जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है।

मैं एक छोटा और गरीब किसान हूं तो क्या मुझे कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ मिलेगा?

जी हां आपको कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा अवश्य मिलेगा क्योंकि आप जैसे लोगों के लिए ही सरकार ने यह योजना आरंभ की है।

Leave a Comment