UP Bal Shramik Vidya Yojana 2026: बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बाल श्रमिक विद्या योजना को उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत बालक और बालिकाओं को हर महीने प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इस तरह से योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों को मदद की जाएगी जो पढ़ाई लिखाई छोड़कर काम करते हैं। तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना चलाई जा रही है।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक बालक या बालिका हैं तो आपको बाल श्रमिक विद्या योजना की जानकारी जरूर होनी चाहिए। आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आज हम सारा विवरण बताएंगे जैसे कि यह योजना क्या है इसके लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि।

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना 2026 (Bal Shramik Vidya Yojana)

उत्तर प्रदेश सरकार बाल श्रमिक विद्या योजना को पूरे राज्य में चला रही है। यूपी में ऐसे बच्चे बहुत बड़ी मात्रा में रहते हैं जिनके माता और पिता की मृत्यु हो चुकी है।

इस प्रकार से जिन बच्चों के माता-पिता विकलांग हैं या फिर अगर किसी परिवार में महिला घर की मुखिया है तो इनके बच्चों को लाभ दिया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार चाहती है कि असहाय बच्चों को बाल श्रम से मुक्ति दिलाई जाए।

इस तरह से हम आपको यह भी बताना चाहते हैं कि जो बच्चे इस योजना के लाभार्थी बनाए जाएंगे इन सबको प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ताकि वे बाल श्रम ना करें और स्कूल जाएं।

UP Bal Shramik Vidya Yojana 2026 Overview

विभागश्रम एवं सेवायोजन विभाग
योजना का नामबाल श्रमिक विद्या योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
उम्र 8 साल से लेकर 18 साल तक
लाभबालकों को: ₹1000/- प्रतिमाह
बालिकाओं को: ₹1200/- प्रतिमाह
अतिरिक्त प्रोत्साहन₹6000 (10वी पास के बाद)
पात्रताअनाथ और असहाय बच्चे
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sewayojan.up.nic.in/

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना के फायदे

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना के माध्यम से जो फायदे दिए जाएंगे इनका विवरण कुछ इस प्रकार से है:-

  • गरीब परिवारों के असहाय बच्चे बाल श्रम करने से बचेंगे।
  • बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर राशि प्रदान की जाएगी।
  • छात्रों को इस योग्य बनाया जाएगा कि वे बाल श्रम ना करें बल्कि कोई तकनीकी या व्यावसायिक कौशल प्राप्त करें।
  • बालिकाओं को योजना के तहत हर महीने 1200 रूपए मिलेंगे और बालकों को 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्राप्त होंगे।
  • इस प्रकार से कक्षा आठवीं, नवीं और दसवीं पास होने वाले विद्यार्थियों को 6000 रूपए की प्रोत्साहन राशि अलग से मिलेगी।

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए पात्रता

अगर आप बाल श्रमिक विद्या योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • योजना का फायदा केवल उत्तर प्रदेश राज्य के बच्चे ही ले सकते हैं।
  • छात्र की उम्र 8 साल से लेकर 18 साल तक के बीच में होनी आवश्यक है।
  • विद्यार्थी के माता-पिता का निधन हो चुका हो।
  • बच्चे के माता या पिता या फिर दोनों के विकलांग होने पर भी लाभ लिया जा सकता है।
  • जिन घरों में महिला परिवार की मुखिया हैं इन सबको भी योजना का लाभ मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश में रहने वाले ऐसे परिवार जिनके पास अपनी कोई भी जमीन नहीं है वे भी पात्रता रखते हैं।

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के जो भी विद्यार्थी बाल श्रमिक विद्या योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य होने चाहिएं:-

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आवेदन देने हेतु आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां होम पेज पर आपको योजना के तहत पंजीकरण पूरा कर लेना है।
  • अब यहां पर आपको जो लॉगिन आईडी और साथ में पासवर्ड मिलेगा इसके माध्यम से लॉगिन कर लेना है।
  • फिर आपको अपनी सारी जानकारी को फार्म में भरना होगा।
  • इस तरह से आगे फिर सारे आवश्यक दस्तावेज भी आपको अपलोड करने हैं।
  • अब आपको अपना बाल श्रमिक विद्या योजना का फॉर्म जमा कर देना है।
  • अगर आपके आवेदन को मंजूरी मिलेगी तो आपको योजना का पैसा नियमित रूप से आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा।

FAQs

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे दिया जा सकता है?

बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आप अपना आवेदन उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह योजना किन बच्चों के लिए शुरू की है?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना को अनाथ और असहाय बच्चों के लिए शुरू किया गया है।

यूपी बाल श्रमिक विद्या योजना के आवेदन हेतु कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

बाल श्रमिक विद्या योजना आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

Leave a Comment