एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए राजस्थान राज्य में बंपर पदों हेतु विज्ञापन की घोषणा हुई है। इस प्रकार से विज्ञापन के तहत 1100 खाली पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के अंतर्गत वे सब अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं जिन्होंने एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री ले रखी है। इस तरह से हम आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया को 13 जनवरी से शुरू किया जाएगा।
यदि आपको भी राजस्थान राज्य के कृषि विभाग में काम करना है तो आपको आवेदन से संबंधित सारी जानकारी पता होनी चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया विभाग द्वारा क्या रखी गई है।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 (Agriculture Supervisor Vacancy)
राजस्थान राज्य के कृषि विभाग की तरफ से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 1100 खाली पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होगी और इसके लिए अंतिम तारीख 11 फरवरी रखी गई है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकेंगें।
Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Overview
| विभाग का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर |
| भर्ती का नाम | एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 |
| पद का नाम | एग्रीकल्चर सुपरवाइजर |
| कुल पद | 1100 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं कक्षा कृषि विषय के साथ |
| आवेदन प्रारम्भ | 13 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 फरवरी 2026 |
| आयु सीमा | 18 साल से 40 साल |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता (Education Qualification for Agriculture Supervisor Vacancy)
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन देने के लिए आपकी शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है:-
- उम्मीदवार ने बीएससी कृषि में या फिर बीएससी कृषि उद्यान में की होनी चाहिए।
- ऐसे उम्मीदवार जो स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं वे सब भी अपना आवेदन दे सकते हैं।
- जिन अभ्यर्थियों ने 12वीं कक्षा कृषि विषय के साथ पास की है तो वे भी अपना आवेदन दे सकते हैं।
- अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में भली भांति हिंदी लेखन का ज्ञान होना चाहिए।
- उम्मीदवार को सही प्रकार से राजस्थान की संस्कृति की भी जानकारी होनी चाहिए।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के तहत आवेदन देने के लिए आपकी आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-
- अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 तक 18 साल की होनी आवश्यक है।
- परंतु उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष तक की ना हुई हो।
- उन सब अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी जो आरक्षित श्रेणी के हैं।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के तहत आवेदन शुल्क (Application Fee for Agriculture Supervisor Recruitment)
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर वैकेंसी के अंतर्गत आवेदन जमा करने हेतु आप सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शुल्क चुकाना होगा:-
- सामान्य श्रेणी और क्रीमी लेयर के अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस 600 रूपए की जमा करनी होगी।
- जबकि जो आवेदक राजस्थान राज्य के नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के ओबीसी वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इन सबको आवेदन फीस 400 रूपए की देनी होगी।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Agriculture Supervisor Vacancy)
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए आपको आवेदन देने के लिए जो तरीका दोहराना चाहिए इससे संबंधित जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- सबसे शुरुआत में आपको एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर होम पेज पर आपको संबंधित भर्ती वाला लिंक मिलेगा जिसे आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा और वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- यहां पर अब आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी को सही से लिखना होगा।
- फिर आपको अहम दस्तावेज अपलोड करके अपना फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे।
- अब जो शुल्क आपकी श्रेणी के मुताबिक लागू किया गया है इसे आपको जमा करना होगा।
- इस तरह से अंत में आपको सबमिट वाले बटन को क्लिक करना होगा।
FAQs
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया को 13 जनवरी से शुरू किया जाएगा।
इस भर्ती के तहत एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के कितने पद भरे जाएंगे?
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 खाली पदों को भरा जाएगा।
एग्रीकल्चर सुपरवाइजर को हर महीने वेतन कैसे मिलेगा?
जो उम्मीदवार एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किए जाएंगे इन सबको पे मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत वेतन दिया जाएगा।


